छत्तीसगढ़
Trending
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव: पहले दिन 7 नामांकन दाखिल, 30 जिलों में अब तक सन्नाटा

रायपुर, 23 जनवरी 2025
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है. पहले दिन कुल 7 नामांकन दाखिल किए गए. इनमें से 3 नामांकन पार्षद के लिए, 4 नामांकन महापौर के लिए दाखिल किए गए. रायपुर जिले से ही महज तीन फार्म जमा हुए हैं, जबकि बाकी 32 जिलों में नामांकन का खाता भी नहीं खुला.
बिलासपुर में एक, मुंगेली में दो और सरगुजा में एक नामांकन दाखिल किया गया. अन्य 30 जिलों में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ. इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन की लिस्ट जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है किस जगह से उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किया है.



