छत्तीसगढ़
Trending

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, विधानसभा में प्रबोधन के लिए दिया न्योता

अप्रैल 2025 के प्रथम सप्ताह में महामहिम छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुँचेंगी

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश की जानकारी देते हुए राज्य के विकास और समृद्ध संस्कृति पर चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर भी बातचीत की।

डॉ. रमन सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति को अप्रैल 2025 के प्रथम सप्ताह में विधानसभा में प्रबोधन के लिए आमंत्रित किया, जिसे राष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, “राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए प्रेरणादायक होगी और राज्य की जनता के लिए गौरव का विषय बनेगी।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button