छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ भाजपा को फिर मिला किरण सिंहदेव का नेतृत्व: संगठन चुनाव खत्म, मंच पर मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

रायपुर, 17 जनवरी 2025 छत्तीसगढ़ में किरण सिंहदेव को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। इस घोषणा के लिए रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही आज छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो गई। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू मंच पर उपस्थित रहे।

प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। उनके अनुसार, सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई हैं।

भाजपा की नई रणनीतियों की ओर संकेत
किरण सिंहदेव के पुनः अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर नई रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button