छत्तीसगढ़
Trending

मुंगेली जिले के रामबोड़ स्थित कुसुम स्टील प्लांट में हुए भीषण हादसे की जांच तेज: एसपी भोजराम पटेल ने बनाई विशेष जांच टीम, 15 दिनों में पूरी होगी जांच

मुंगेली जिले के सरगांव स्थित रामबोड़ के कुसुम स्टील प्लांट में हुए भीषण हादसे के मामले में जांच तेज करने के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। जिले के एसपी भोजराम पटेल ने हादसे की विस्तृत जांच के लिए छह सदस्यीय टीम बनाई है। इस टीम का पर्यवेक्षण डीएसपी नवनीत पाटिल करेंगे, जबकि टीम के प्रभारी टीआई संतोष शर्मा होंगे। टीम को इस मामले की जांच पूरी करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है।

जांच टीम को अन्य सभी कार्यों से मुक्त कर दिया गया है, ताकि वे केवल इस हादसे की जांच पर फोकस कर सकें। अधिकारियों ने कहा कि जांच का उद्देश्य सभी पहलुओं से विस्तृत और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है।

यह हादसा कुसुम स्मेल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड पॉवर प्लांट में हुआ, जहां 4 मजदूर साइलो टैंक की चपेट में आकर दब गए थे। घटनास्थल से एक मजदूर, मनोज कुमार धृतलहरे, को रेस्क्यू कर बिलासपुर के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भारी साइलो को हटाने के बाद मलबे में दबे तीन शवों को बरामद किया गया। मृतकों की पहचान इंजीनियर जयंत साहू (बिलासपुर), मजदूर अवधेश कश्यप (जांजगीर-चांपा) और प्रकाश यादव (बलौदाबाजार) के रूप में की गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button