छत्तीसगढ़
Trending

15 जनवरी को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे शामिल: तैयारियों का लिया जा रहा जायजा, कार्यक्रम स्थल नो-फ्लाई जोन घोषित

बिलासपुर, 11 जनवरी 2025| 15 जनवरी को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। विवि प्रशासन के साथ ही प्रशासनिक स्तर के अधिकारी तैयारियों जुट गए है। कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल की उपस्थिति में संभागायुक्त महादेव कावरे और आईजी संजीव शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उप राष्ट्रपति कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई और उनका अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने भी कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने के लिए विशेष बिंदुओं को रेखांकित किया।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपेड का निरीक्षण किया और तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्वविद्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपेड बनाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिम्स और अपोलो अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके अलावा, 14 जनवरी को सभी तैयारियों को परखने के लिए फाइनल रिहर्सल आयोजित किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button