छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में समर्पण सखी जैन महिला मंडल का भव्य 3 दिवसीय मेगा ट्रेड फेयर शुरू: घर से बने प्रोडक्ट्स का हुआ प्रदर्शनी और महिलाओं को मिली नई पहचान

रायपुर, 10 जनवरी 2025| समर्पण सखी जैन महिला मंडल द्वारा 3 दिवसीय मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ 10 जनवरी को दोपहर 12.36 मिनट में मंत्रोच्चार के साथ हुआ। यह ट्रेड फेयर 10 जनवरी से 12 जनवरी तक चलेगा। समर्पण एवं सखी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका लुंकड और श्रीमती मंजू टाटिया ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जैन समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना है। यहां महिलाएं अपने घर से बनाए गए प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर सकती हैं और उन्हें एक नई पहचान मिलती है।

मुख्य अतिथि श्रीमती मिनल चौबे और अन्य विशेष अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रीमती मिनल चौबे ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से महिलाएं अपनी कला और व्यापार में उत्कृष्टता दिखा रही हैं। उन्होंने इस ट्रेड फेयर में शुद्ध, घर में बनी वस्तुओं की बढ़ती मांग पर भी जोर दिया और इस प्रकार के आयोजनों को रायपुर में निरंतर जारी रखने की बात की।

इस मेगा ट्रेड फेयर में लगभग 55 स्टाल लगाए गए हैं, जिसमें घरेलू उत्पाद बनाने वाली महिलाएं अपने सामान का प्रदर्शन कर रही हैं। दोपहर 3 बजे टोनी तंबोला गेम का आयोजन भी किया गया, जिसमें करीब 500 महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर विभिन्न घरेलू उत्पादों के निर्माता जैसे अमीषा जैन, सुरभि खंडेलवाल और जयश्री सेठिया ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इन महिलाओं ने घर से बने, शुद्ध और प्राकृतिक उत्पादों की मांग को देखते हुए अपना व्यापार बढ़ाया है।

सम्पूर्ण आयोजन में जैन समाज के विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित थे, और कार्यक्रम की सफलता के लिए योगदान दिया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button