छत्तीसगढ़
Trending

मुंगेली जिले के सरगांव स्थित कुसुम प्लांट में जिला प्रशासन का रेस्क्यू अभियान रातभर जारी, एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की टीमों द्वारा साइलो हटाने का काम तेजी से चल रहा

मुंगेली, 10 जनवरी 2025| मुंगेली जिले के सरगांव स्थित ग्राम पंचायत रामबोड़ के कुसुम प्लांट में जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कार्य रातभर से अनवरत जारी है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों द्वारा मुस्तैदी से राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। हैवी क्रेन के माध्यम से साइलो (कंटेनर) हटाने का काम किया जा रहा है।

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला सीईओ मौके पर उपस्थित होकर घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साइलो के सब-स्ट्रक्चर को हटा लिया गया है और अब सभी आवश्यक मशीनरी भी मौके पर पहुंच चुकी है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही रेस्क्यू कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button