छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के खिलाफ भारी आक्रोश: पत्रकारों ने किया शहर बंद और चक्का जाम, एसपी के खिलाफ उठी कार्रवाई की मांग

बीजापुर, 04 जनवरी 2024| बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के खिलाफ पत्रकारों और नागरिकों ने स्वस्फूर्त रूप से शहर बंद और चक्का जाम कर दिया। हत्या के मामले में पत्रकारों ने मांग की है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।

पत्रकारों का आरोप है कि बीजापुर एसपी और आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बीच संबंध हैं। वे 2 जनवरी की रात 3 बजे ठेकेदार की साइट पर गए थे, जबकि मुकेश चंद्राकर की लाश 3 जनवरी की देर शाम वहां से बरामद की गई। आरोप है कि एसपी ने लोकेशन की जानकारी मिलने के बावजूद उस जगह की तलाशी नहीं ली।

पत्रकारों ने एसपी को तत्काल हटाए जाने की मांग की है और कहा है कि मुकेश चंद्राकर का अंतिम संस्कार एसपी के हटने के बाद ही किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button