छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय आज जगदलपुर में भूमि पूजन, आमसभा और शपथ ग्रहण समारोह, महत्वपूर्ण योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

रायपुर, 02 जनवरी 2024| आज दिनांक 2 जनवरी 2025 (गुरुवार) को मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से वे प्रस्थान करेंगे। 10:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे और वहां से स्टेट प्लेन द्वारा 11:30 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत 11:45 बजे वे श्री वेदमाता गायत्री महाविद्यालय कंगोली, जगदलपुर पहुंचेंगे।

img 20250102 wa00047431901250822520643

यहां 11:45 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे से 1:15 बजे तक वे विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। 1:15 बजे मुख्यमंत्री श्री वेदमाता गायत्री महाविद्यालय से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 1:25 बजे अ.ज.जा. पी.जी. कॉलेज हॉस्टल मैदान, जगदलपुर पहुंचेंगे।

यहां दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक वे आमसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद 3:00 बजे अ.ज.जा. पी.जी. कॉलेज हॉस्टल मैदान से कार द्वारा टाउन हॉल, जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां 3:15 बजे से 3:45 बजे तक शपथ ग्रहण समारोह और प्रेस क्लब के कार्यक्रम में भाग लेंगे।शाम 3:45 बजे टाउन हॉल से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 4:00 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेंगे। वहां से स्टेट प्लेन द्वारा 4:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। अंत में 5:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे और कार्यक्रम समाप्त होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button