छत्तीसगढ़
Trending

शिकायतों के बाद बड़ी कार्रवाई: योजना सहायक गेमनानी की प्रतिनियुक्ति खत्म, कलेक्टर ने तुरंत मूल विभाग लौटाया

बिलासपुर, 30 दिसंबर 2024| संचालनालय, नगर तथा ग्राम निवेश, नया रायपुर ने उप-अभियंता मयूर गेमनानी को कार्यालय संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर में वरिष्ठ योजना सहायक के पद पर अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया था। यह नियुक्ति दो वर्ष अथवा इस पद पर सीधी भर्ती होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई थी।

हालांकि, संचालनालय द्वारा जारी एक आदेश में उनकी प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। अब उन्हें उनके मूल विभाग, मुख्य अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर, वापस भेज दिया गया है।

कलेक्टर अवनीश शरण ने आज मयूर गेमनानी को उनके मूल विभाग में लौटने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button