छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में अपराध पर लगेगा लगाम: 14 जिलों में खुलेंगे नए थाने, रायपुर की नूरानी चौकी को बनाया जाएगा थाना

रायपुर, 28 दिसंबर 2024| छत्तीसगढ़ में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 14 जिलों में नए थाने खोलने का निर्णय लिया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में इन थानों को खोलने की अनुमति दी गई है। इससे पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों को अधिक सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी।

इन जिलों में खुलेंगे नए थाने
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, बालोद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, जशपुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों में नए थानों की स्थापना की जाएगी।

राजधानी रायपुर में नूरानी चौकी बनेगी थाना
रायपुर में स्थित राजातालाब नूरानी चौक की नूरानी चौकी को अब थाना में अपग्रेड कर दिया गया है। इससे राजधानी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी।

पुलिस विभाग ने संबंधित पुलिस अधीक्षकों को इन थानों के निर्माण और संचालन के निर्देश जारी कर दिए हैं। नए थाने खुलने से स्थानीय नागरिकों को अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस सेवाओं का लाभ मिलेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button