छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के भवरमरा गांव में सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव, 27 दिसंबर 2024: जिले के भवरमरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. घर में तीनों की जली हुई लाश मिली है. सिलेंडर बलास्ट से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौजूद है. मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, भवरमरा में आज एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. भागवत सिन्हा 40 साल, तामेश्वरी सिन्हा 35 साल और ढाई साल की भव्या सिन्हा की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक भागवत, किराना दुकान का चलाता था जबकि महिला गृहणी थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button