छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम: नई दिल्ली से रायपुर तक यात्रा, धमतरी में ‘अनुभव 2K24’ में लेंगे भाग, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आज, 24 दिसंबर 2024, मंगलवार का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से रवाना होंगे। इसके बाद वे 2:45 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और फिर इंडिगो फ्लाइट 6E 2092 से 3:35 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

शाम 5:25 बजे वे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे, रायपुर पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। 5:45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आवश्यक बैठकें करेंगे। शाम 6:15 बजे वे धमतरी जिले के सांकरा गांव के लिए प्रस्थान करेंगे।

रात 7:15 बजे मुख्यमंत्री दिल्ली पब्लिक स्कूल, सांकरा पहुंचेंगे, जहां वे “अनुभव 2K24” वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे। रात 8:20 बजे वे कार्यक्रम से लौटकर कार द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और 9:20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button