छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में सीएम का सुपर सैटरडे: गुरु घासीदास जयंती से ‘कायाकल्प’ समारोह तक कई बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 21 दिसंबर 2024| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शनिवार, 21 दिसंबर 2024 को व्यस्त रहेगा। दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान से होगी। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे और फिर कार द्वारा नवागढ़, जिला बेमेतरा जाएंगे। वहां हाई स्कूल मैदान में उनका आगमन और स्वागत होगा।

दोपहर 12:55 बजे मुख्यमंत्री परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में भाग लेंगे, जो हाई स्कूल मैदान, नवागढ़ में आयोजित होगा। इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से वापस रायपुर लौटेंगे।

रायपुर में पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मुख्यमंत्री दोपहर 3:05 बजे अपने निवास पहुंचेंगे और वहां आराम करेंगे। शाम 5:30 बजे वे कार द्वारा कांगेर वैली एकेडमी, अमानाका, रायपुर जाएंगे और वहां आयोजित CONFETTI कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शाम 7:00 बजे वे पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित ‘कायाकल्प’ राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया जाएगा। रात 8:35 बजे वे वापस अपने निवास लौट आएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button