छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिवार से की मुलाकात, सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी रहे साथ, स्व. व्यास के देश और समाज सेवा को किया नमन

रायपुर, 13 दिसम्बर 2024/ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपने एक दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे।

केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने गोपाल व्यास के योगदान को स्मरण किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज और देश सेवा के लिए समर्पित था। उनकी स्मृति हमेशा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। ज्ञात हो कि हाल ही में स्वर्गीय गोपाल व्यास का निधन हो गया था।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button