छत्तीसगढ़
Trending

IPS Transfer: रायपुर एसएसपी संतोष कुमार सिंह का तबादला, लाल उम्मेद सिंह बने नए एसपी, कोरिया और बालोद में भी बड़े प्रशासनिक बदलाव!

रायपुर, 11 दिसंबर 2024| छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। रायपुर एसएसपी संतोष कुमार सिंह का तबादला करते हुए उन्हें एआईजी पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया गया है। उनकी जगह लाल उम्मेद सिंह रायपुर के नए एसपी बनाए गए हैं।

इसके अलावा, प्रशासन ने कई अन्य जिलों में भी अधिकारियों के तबादले किए हैं। रवि कुर्रे को कोरिया का नया एसपी बनाया गया है, जबकि सूरज सिंह परिहार को बालोद बटालियन में स्थानांतरित किया गया है।

इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button