छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। यह घटना शुक्रवार को जोंधरा चौक के पास हुई, जब पूर्व मंत्री क्षेत्रीय दौरे पर थे। हादसे में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि डॉ. बांधी को कोई चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, ट्रक चालक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है और जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button