छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णु देव साय आज जनजातीय गौरव दिवस और प्रकाश पर्व कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें आज का पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 15 नवंबर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण जनजातीय गौरव दिवस और अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन होगा, जो साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे खालसा स्कूल, पंडरी में आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का दिन की शुरुआत सुबह 10:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान के साथ होगी, जिसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचेंगे। जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम 2:00 बजे तक चलेगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री खालसा स्कूल में प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button