छत्तीसगढ़
Trending

जनजातीय गौरव दिवस पर जशपुर में ‘माटी के वीर’ पदयात्रा शुरू: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

रायपुर, 13 नवंबर 2024 / भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर ‘माटी के वीर पदयात्रा’ का आयोजन आज जशपुर के पुराना नगर मैदान से शुरू हुआ। पदयात्रा में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10,000 से अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ शामिल हैं।इस पदयात्रा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, विधायक रामकुमार टोप्पो, विधायक सुशांत शुक्ला, और राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियम्वदा सिंह जूदेव शामिल हैं।

पदयात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रणजीता स्टेडियम में समाप्त होगी। भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, और भगवान बिरसा मुंडा की वेशभूषा में सजे युवा इस पदयात्रा की शोभा को बढ़ा रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button