छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पांच सौ जवान और पांच सीआरपीएफ कंपनियां तैनात

रायपुर, 12 नवंबर 2024: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षाकर्मी भी मतदान केंद्रों की ओर रवाना किए गए हैं। एसएसपी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि लगभग पांच सौ जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियां तैनात की गई हैं, जो मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने में सहायक होंगी।
प्रत्येक बूथ पर पुलिस और होमगार्ड के जवानों के साथ एसपीओ के रूप में कोटवार की तैनाती की गई है। संवेदनशील बूथों और मतगणना स्थल पर सीएपीएफ के आर्म्ड जवान मौजूद रहेंगे। पुलिस इलेक्शन नोडल एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि सत्रह पैट्रोलिंग पार्टियां और क्यूआरटी मतगणना स्थल की सुरक्षा पर नजर रखेंगी। इसके अलावा, अन्य अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।



