छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर: रैगिंग मामले में पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पांच सेकंड ईयर छात्र निलंबित, एक महीने तक नहीं हो सकेंगे कक्षाओं में शामिल

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोप में एमबीबीएस सेकंड ईयर के पांच छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। 2023 बैच के इन छात्रों, जिनमें अंशु जोशी, अक्षत जायसवाल, विकास टंडन, गौरव चंद्र महाली और आयुष गुप्ता शामिल हैं, को एक महीने तक कक्षाओं और क्लीनिकल पोस्टिंग से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच और सुनवाई के बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह मामला पिछले महीने तब सामने आया जब प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग की घटना हुई थी। शिकायतें मिलने पर नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को भी सूचित किया गया था। एंटी-रैगिंग कमेटी ने मामले की जांच कर आरोपों को सही पाया और इसके बाद निलंबन का निर्णय लिया गया।

कॉलेज डीन डॉक्टर विवेक चौधरी ने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के दौरान विवाद उत्पन्न हुआ था, जो बाद में गंभीर हो गया। उन्होंने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन उचित कार्रवाई की बात भी कही।

सूत्रों के अनुसार, सीनियर छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के लगभग 50 छात्रों का मुंडन करवा दिया गया था और अन्य अनुचित मांगें भी रखी गई थीं, जैसे कि साधारण कपड़े पहनना और सामान्य बैग का उपयोग करना।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button