छत्तीसगढ़
Trending

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में रायपुर के वकील की गिरफ्तारी

रायपुर/मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने रायपुर के वकील फैजान खान को गिरफ्तार किया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस फैजान को अपने साथ मुंबई ले जाएगी, जहां उनसे फोन कॉल के बारे में पूछताछ की जाएगी।

5 अक्टूबर को मिली थी धमकी
शाहरुख खान को 5 अक्टूबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में फोन कर धमकी दी गई थी कि 50 लाख रुपए नहीं देने पर उनकी जान को खतरा हो सकता है। यह कॉल रायपुर के फैजान खान के नाम से पंजीकृत एक नंबर से किया गया था। हालांकि, फैजान का कहना है कि उनका मोबाइल 2 अक्टूबर को खो गया था और उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।

शाहरुख खान: रायपुर में दो घंटे की पूछताछ
मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फैजान के नंबर को ट्रेस किया और 5 नवंबर को फिरौती के कॉल के मामले में कार्रवाई शुरू की। गुरुवार को मुंबई पुलिस के दो अधिकारी रायपुर पहुंचे और पंडरी थाने में फैजान से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की। रायपुर पुलिस ने पुष्टि की है कि फैजान को 14 नवंबर को मुंबई बुलाया गया है।

फैजान का दावा – फोन खो जाने की दर्ज कराई थी रिपोर्ट
मोवा के अशोका आइकॉन में रहने वाले फैजान ने बताया कि उनका कीपैड मोबाइल 2 नवंबर को खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी हो गया था, और उन्होंने इस संबंध में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने शाहरुख खान को किसी भी प्रकार की धमकी देने से इनकार किया है।

शाहरुख खान: छत्तीसगढ़ पुलिस का बयान
सिविल लाइंस सीएसपी अजय कुमार के अनुसार, इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने फैजान से कोई पूछताछ नहीं की है। मुंबई पुलिस ही उनसे पूछताछ कर रही है। बांद्रा पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 308(4) और 351(3)(4) के तहत मामला दर्ज किया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button