छत्तीसगढ़
Trending

बलरामपुर : मरीज के परिजन से अस्पताल में सफाई कराने का मामला, अस्पताल की स्टाफ नर्स और वार्ड आया निलंबित

रायपुर, 08 नवंबर 2024 – बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में मरीज के परिजनों से सफाई कराने का मामला सामने आया है, जिसे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गंभीरता से लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग बलरामपुर को जांच के निर्देश दिए गए थे।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई आरंभिक जांच में स्टाफ नर्स और वार्ड आया को इसके लिए जिम्मेदार माना गया है। इस रिपोर्ट पर बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने स्टाफ नर्स अमिता मिंज और वार्ड आया अनीता सिंह को पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और अकर्मण्यता के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय जिला अस्पताल बलरामपुर रामानुजगंज में किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button