छत्तीसगढ़

**दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, CM ने ‘X’ पर लिखा….

रायपुर, 23 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान 28 अक्टूबर 2024 तक करने के निर्देश दिए हैं। यह वेतन नवंबर में देय था, लेकिन त्योहार के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत देने के लिए इसे पहले जारी करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली से पूर्व वेतन मिलने से सरकारी कर्मचारी और अधिकारी त्योहार को धूमधाम से मना सकेंगे। उन्होंने सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं।

इस निर्णय से प्रदेश के सरकारी सेवकों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि इससे उन्हें अपने त्योहार की तैयारियों को बेहतर ढंग से करने का अवसर मिलेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button