छत्तीसगढ़
Trending

नवपदस्थ मिशन संचालक विजय दयाराम के. ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों और कर्मचारियों से विभाग के कार्यों के बारे में ली जानकारी

रायपुर 23 अक्टूबर 2024

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक विजय दयाराम के. ने आज नया रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि विजय दयाराम के. वर्ष 2015 बैच के आई.ए.एस अधिकारी है। वे पूर्व में बस्तर व बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं

विजय दयाराम के. वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. कौशल विकास अभिकरण के साथ साथ मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात अधिकारियों से परिचय लेकर विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों तथा वहां पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button