छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 : अब तक 10 अभ्यर्थियों ने जमा किए अपने नामांकन

रायपुर 22 अक्टूबर 2024। रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत 22 अक्टूबर तक 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज निर्दलीय से नंदिनी नायक, निर्दलीय से रवि भोई, निर्दलीय से सैय्यद मुस्लीम, निर्दलीय से मो. नासीर मोहम्मद, निर्दलीय से रिजवाना, राइट टू रिकाॅल पार्टी से चम्पालाल पटेल ( 3), निर्दलीय से जुगराज जगत ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। एक अभ्यर्थी राइट टू रिकाॅल पार्टी से चम्पालाल पटेल ( 3) ने तीन नामांकन पत्र जमा किये।


उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button