छत्तीसगढ़
Trending

सक्ती: ड्राइवर की लापरवाही से स्कूल बस नहर में पलटी, 18 बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

सक्ति | सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब बच्चों से भरी स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण नहर में जा गिरी। हादसे के समय बस में 18 बच्चे सवार थे, जिन्हें ग्रामीणों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह घटना हैपी पब्लिक स्कूल की बस की है, जहां ड्राइवर शॉर्टकट के चक्कर में नदी के एनीकट (छोटा पुल) से बस को ले जा रहा था। पिसौद के पास ड्राइवर का नियंत्रण खोने से बस नहर में गिर गई। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक बच्चे को मामूली चोटें आईं, जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों के सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button