छत्तीसगढ़
Trending

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा तोहफा, दीपावली से पहले मिलेगा वेतन

रायपुर, 22 अक्टूबर 2024 – छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए दीपावली से पहले खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए यह घोषणा की है कि उन्हें इस बार 28 अक्टूबर को ही वेतन प्राप्त होगा, जबकि सामान्य रूप से वेतन का भुगतान हर महीने की 1 तारीख को किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि वेतन वितरण समय से पहले सुनिश्चित हो सके। यह निर्णय राज्य के कर्मचारियों के लिए त्योहार के अवसर पर एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

दीपावली के इस विशेष मौके पर सरकार के इस कदम से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि उन्हें त्योहार की तैयारियों के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button