छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय का आज मयाली दौरा : सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में होंगे शामिल; विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 22 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 22 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:25 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से होगी।

इसके बाद 10:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से वे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम मयाली, विकासखंड कुनकुरी, जिला जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 11:55 बजे मयाली हेलीपेड पर पहुँचेंगे। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक वे ग्राम मयाली में सरगुजा विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री मयाली से कार द्वारा अपने निवास बगिया, जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 5:30 बजे पहुँचने पर उनका दिन का कार्यक्रम समाप्त होगा।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा और योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button