छत्तीसगढ़
Trending

ग्रामीण विकास में सोशल मीडिया की भूमिका पर एनआईआरडीपीआर हैदराबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

हैदराबाद से बिकास के शर्मा की रिपोर्ट

हैदराबाद, 21 अक्टूबर 2024। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर), हैदराबाद में रविवार को तीन दिवसीय सोशल मीडिया पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के महानिदेशक और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. जी. नरेंद्र कुमार ने किया। प्रशिक्षण में देशभर से आए तीस प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें पत्रकार, शोधकर्ता और सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स शामिल थे।

अपने संबोधन में डॉ. कुमार ने ग्रामीण विकास में सोशल मीडिया के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल क्रांति के कारण अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग सोशल मीडिया का उपयोग कर अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “चाहे कृषि हो या पंचायत, सोशल मीडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों को कई नए अवसर प्रदान किए हैं।” डॉ. कुमार ने यह भी ज़ोर दिया कि पत्रकारों को सोशल मीडिया पर सटीक और प्रामाणिक सामग्री प्रस्तुत करनी चाहिए, न कि केवल लाइक्स और हिट्स पर ध्यान देना चाहिए।

कार्यक्रम का संयुक्त संचालन समन्वयक डॉ. आकांक्षा शुक्ला और अनुपमा खेरा ने किया। डॉ. आकांक्षा शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया ने ग्रामीण आबादी को जागरूक किया है, जिससे वे अब अपने अधिकारों और रोजगार के मुद्दों पर बात करने लगे हैं। ओर्मस संस्था से जुड़ी श्रुति प्रज्ञान साहू ने सोशल मीडिया और सशक्तिकरण पर अपनी प्रस्तुति दी।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण विकास में सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग को प्रोत्साहित करना और पत्रकारों, शोधकर्ताओं को इससे संबंधित नई तकनीकों से अवगत कराना था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button