**जोन अध्यक्ष बंटी होरा ने जन्मदिन के उपलक्ष्य में शहीद हेमू कालाणी वार्ड 28 में 2 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया, वार्डवासियों और सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया गया जन्मदिन**

रायपुर। जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत शहीद हेमू कालाणी वार्ड 28 में 2 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर-5 स्थित रामेश्वर गार्डन में वार्ड के गणमान्य नागरिकों, माताओं, बहनों, बच्चों और युवाओं की उपस्थिति में आयोजित हुआ। भूमि पूजन जोन अध्यक्ष और पार्षद बंटी होरा के द्वारा किया गया, जिनका इस अवसर पर जन्मदिन भी मनाया गया।

वार्डवासियों और सफाई कर्मचारियों ने कार्यक्रम स्थल पर केक काटकर बंटी होरा का जन्मदिन मनाया। इस विशेष अवसर पर सहायक अभियंता P. D. धृतलहरे, सहायक अभियंता शत्रुहन देशलहरे और वार्ड के कई निवासी उपस्थित रहे।
बंटी होरा ने वार्डवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें सड़क, नाली और अन्य बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि यह विकास कार्य वार्डवासियों के सहयोग और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं।



