छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड के बाद तनाव प्रबंधन पर भव्य कार्यशाला का आयोजन : मुनि सुधाकर ने दिए तनावमुक्त रहने के पांच महत्वपूर्ण सूत्र, SSP संतोष सिंह ने दी तनाव कम करने के लिए योजना और रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने की सलाह

रायपुर, 04 अक्टूबर 2024 शुक्रवार को पुलिस लाइन रायपुर में परेड के बाद तनाव प्रबंधन पर एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अणुव्रत समिति एवं रायपुर पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख रूप से आचार्य महाश्रमण जी के शिष्य मुनि सुधाकर ने तनाव प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति एसएसपी संतोष सिंह की रही, जिन्होंने तनाव प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।

मुनि सुधाकर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक तनाव वर्तमान युग की एक जटिल समस्या है, जिसका समाधान अध्यात्म के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने तनाव प्रबंधन के पांच सूत्र साझा किए, जिनमें खुद में खुश रहने, तुलना न करने, भविष्य की चिंता और अतीत की बातों पर ध्यान न देने, मन की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करने, और सकारात्मक सोच रखने का सुझाव दिया। मुनि सुधाकर ने कहा, “परिस्थितियाँ बदलती रहती हैं, लेकिन मन की स्थिति को स्थिर रखना चाहिए। हर परिस्थिति में मुस्कुराते रहना और इच्छाओं का परिष्कार करना चाहिए।”

एसएसपी संतोष सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि तनाव से निपटने के लिए कार्य की सही योजना बनानी चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सलाह दी कि वे अपने कार्यक्षेत्र से हटकर गतिविधियों जैसे बागवानी, पुस्तक पढ़ना, और खेलों में रुचि लें, जिससे मानसिक तनाव को कम किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि “मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया में लगभग 65% लोग तनावग्रस्त हैं।”

कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र दुगड़ ने किया, जबकि स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष कनक चंद जैन ने दिया। मंगलाचरण इंदु लोढ़ा और ललिता धाड़ीवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला का सफल संयोजन अरुण अग्रवाल ने किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button