छत्तीसगढ़

खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही : अवैध उत्खनन व परिवहन करते 52 वाहनों पर कार्रवाई, 16 लाख 48 हजार से अधिक का लगा अर्थदण्ड

राजनांदगांव , 28 मई 2024।जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक खनिज विभाग के अमलों द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 52 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 16 लाख 48 हजार 347 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है।

जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन करते हुए 50 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 14 लाख 57 हजार 347 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। वहीं अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 2 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 91 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। उन्होंने बताया कि चूना पत्थर (गिट्टी) के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 26 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 7 लाख 74 हजार 964 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। रेत के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 9 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 2 लाख 7 हजार 200 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।ईट के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 11 हजार 600 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। मुरूम व मिट्टी के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 13 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए और 3 लाख 7 हजार 800 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। कोयला के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 55 हजार 783 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।इसी तरह मुरूम का अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 40 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। मिट्टी का अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 51 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button