Chhattisgarh

कुशालपुर में भव्य राम कथा का आयोजन 22 को


रायपुर| अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित युवराज पाण्डेय 22 जनवरी को राजधानी का संतोषी चौक, कुशालपुर में शाम 6:00 बजे राम कथा सुनाएंगे| राम कथा व देवी जस गीत का आयोजन महाकाल मित्र मंडली द्वारा किया जा रहा है| राम कथा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है, कथा स्थल में एक भव्य मंच का निर्माण हो रहा है| पूरे इलाके को सैकड़ो फ्लेक्स और भगवा ध्वज से सजाया जा चुका है, कथा वाचक आचार्य श्री पाण्डेय के भव्य स्वागत की भी तैयारी है उत्सव को खास बनाने के लिए भव्य आतिशबाजी की भी तैयारी की गई है |
कथावाचक श्री पाण्डेय ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के खास दिन को यादगार बनाने की प्रत्येक सनातनी से अपील की है| उन्होंने कहा कि यह कई सालों की तपस्या और इंतजार का फल है जिससे हर सनातनी को इसे यादगार बनाने में अपना योगदान देना चाहिए| घर को तोरण व दीप से सजाये रंगोली बनाएं आतिशबाजी करें| आपस में उत्सव मना कर इस दिन को खास बनाएं मंदिरों में सफाई रखें रंग रोगन करें

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button