
भोपाल : शनिवार, जुलाई 8, 2023। राजधानी के नजदीक बैरसिया थाना इलाके में परिचित द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को पैसे उधार दिए थे। इसी रकम की वापसी को लेकर उसने महिला पर दबाव बनाते हुए उसका दैहिक शोषण करना शुरु कर दिया। पुलिस के अनुसार बैरसिया इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसी इलाके में विवेक सक्सेना नाम विवाहि युवक भी रहता है। दोनों के परिवारों में अच्छे संबंध थे, और उनका एक-दूसरे के घरों में आना-जाना भी लगा रहता था। बीते समय जरुरत पढ़ने पर महिला ने विवेक से रकम उधार ली थी। पैसों के लेन-देन के बाद महिला और विवेक के बीच संबंध और अच्छे हो गए। बाद में विवेक ने महिला पर उधारी की रकम वापस लौटाने को कहा। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण महिला पैसै वापस नहीं कर सकी। इसके बाद आरोपी ने उसपर रकम देने का दबाव बनाना शुरु कर दिया। आरोप है की जनवरी के महीने में एक दिन विवेक महिला से पैसौ का तकाजा करने उसके घर गया, उस समय महिला घर में अकेली थी। सूनेपर का फायदा उठाकर आरोपी ने उसपर दबाव बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद पीड़ीता पर दबाव बनाने के साथ ही उसे बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। बीते दिन भी विवेक महिला के घर जा धमका और उस पर दबाव बनाने लगा। बताया गया है की उधारी की रकम को लेकर महिला का उससे झगड़ा हो गया। महिला का कहना था कि उसने 50 हजार रुपए उधार लिए थे, जबकि विवेक यह रकम लाखो में बता रहा है। इसके बाद परेशान महिला थाने जा पहुंची, उसकी शिकायत पर पुलिस ने विवेक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर आगे की जॉच शुरु कर दी है।