मध्यप्रदेश
Trending

बीजेपी: कई और मंत्रियों को संगठन में भेजने की तैयारी में भाजपा, मध्यप्रदेश सहित छह और राज्यों के बदलेंगे अध्यक्ष

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा संगठन को चुस्त दुरुस्त करने में जुट गई है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद कुछ और केंद्रीय मंत्रियों को संगठन में भेजे जाने की तैयारी है। भावी बदलाव पर बुधवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संघ के सर सह कार्यवाह और पार्टी-संघ के बीच समन्वयक की भूमिका निभा रहे अरुण कुमार से भी चर्चा की है।

नड्डा से मिले मांडविया, प्रहलाद और सिंधियाबुधवार को नड्डा और सर सह कार्यवाह अरुण कुमार के बीच करीब एक घंटे बातचीच हुई। माना जा रहा है कि इस दौरान नड्डा ने अब तक हुए बदलाव और भावी बदलावों की जानकारी उन्हें दी। नड्डा मांडविया, प्रहलाद सिंह पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मिले। मंगलवार को आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव, किरेन रिजिजू, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल और एसपी सिंह बघेल ने नड्डा से मुलाकात की थी।मांडविया को मिल सकती है गुजरात की कमानपार्टी नेतृत्व ने मजबूत चुनावी तैयारी के लिए कुछ केंद्रीय मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दिए जाने का फैसला किया है। इस क्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया या पुरुषोत्तम रुपाला को गुजरात, प्रहलाद पटेल या नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश संगठन की कमान दी जा सकती है। इसके अलावा कुछ मंत्रियों को केंद्रीय संगठन में नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button