छत्तीसगढ़

रायपुर में 8 जनवरी से सजेगा साहित्य का महाकुंभ: शासन ने बनाई सलाहकार समिति, तीन दिन तक पुरखौती मुक्तांगन में जुटेंगे साहित्यकार

रायपुर, 26 नवंबर 2026। राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के आयोजन के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। यह साहित्य उत्सव आगामी 8, 9 एवं 10 जनवरी 2027 को पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सलाहकार समिति में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार कृष्णा दास, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रेस ऑफिसर आलोक सिंह, प्रख्यात साहित्यकार एवं स्तंभकार अनंत विजय, पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर और साहित्य परिषद दिल्ली से मनोज कुमार को नामांकित किया गया है।

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 का उद्देश्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाना है। आयोजन को सार्थक, प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप प्रदान करने में सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button