छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को : सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आमजनों से करेंगे मुलाकात

रायपुर, 21 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनेंगे।

मुख्यमंत्री साय जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जनदर्शन में आमजन अपनी समस्याओं, मांगों और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button