छत्तीसगढ़

ई-चालान भरने के लिए अब लोक अदालत का मौका: रायपुर में 12 दिसंबर को होगा निराकरण, 8 दिसंबर है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

रायपुर, 21 नवंबर। वाहन चालकों और वाहन स्वामियों के लिए राहत की खबर है। रायपुर में आगामी 12 दिसंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर में 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच जारी किए गए लंबित ई-चालान प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्वामियों को 8 दिसंबर 2026 तक पंजीयन कराना होगा।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट, रायपुर के अनुसार, लंबित ई-चालान मामलों के निराकरण के लिए वाहन स्वामी लोक अदालत से पहले अपने नजदीकी यातायात थाने या यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।

इन स्थानों पर करा सकते हैं पंजीयन

वाहन स्वामी शहर के इन यातायात थानों में जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं:

  • यातायात थाना तेलीबांधा
  • यातायात थाना पचपेड़ी नाका
  • यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड
  • यातायात थाना टाटीबंध
  • यातायात थाना भनपुरी
  • यातायात थाना पंडरी पुराना बस स्टैंड
  • यातायात थाना शारदा चौक
  • यातायात थाना कालीबाड़ी
  • यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी

ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं ई-चालान की स्थिति

वाहन चालक और वाहन स्वामी अपने लंबित ई-चालान की स्थिति घर बैठे ऑनलाइन भी जांच सकते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://echallan.parivahan.nic.in/challan/challan-services पर जाकर वाहन नंबर या चालान का विवरण दर्ज करना होगा।

डीसीपी ट्रैफिक ने की अपील

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने लंबित ई-चालान प्रकरणों का पंजीयन कराकर लोक अदालत के माध्यम से उनका निराकरण कराएं।

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर चालान का भुगतान और निराकरण नहीं कराने की स्थिति में संबंधित वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। यातायात पुलिस ने लोगों से अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना 8 दिसंबर तक पंजीयन कराने की अपील की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button