छत्तीसगढ़

कोंडागांव में नक्सलियों का डंप बरामद – हैंड ग्रेनेड-जिलेटिन समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

कोंडागांव, 20 नवंबर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर पुलिस ने थाना पुंगारपाल क्षेत्र के ग्राम बेड़मा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। इसमें हैंड ग्रेनेड, जिलेटिन रॉड और विस्फोटक बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री सहित भारी मात्रा में अन्य सामान मिला है।

जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को नक्सल सेल, डीआरजी/बस्तर फाइटर्स और बीडीएस की संयुक्त टीम ने ग्राम हांडापाल, देवगढ़, बेड़मा और आसपास के जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चलाया था। इस दौरान बेड़मा के जंगल में सुरक्षित कॉर्डन और डी-माइनिंग कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया।

बरामद सामग्री में 1 हैंड ग्रेनेड, 2 जिलेटिन रॉड, करीब 25 मीटर कॉर्डेक्स वायर, 200 मीटर इलेक्ट्रिक वायर के 4 बंडल, 3 किलो सल्फर और 4 किलो सोडियम नाइट्रेट शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने 14 टिफिन, वॉकी-टॉकी चार्जर, मल्टीमीटर, करीब 50 मीटर रस्सी, 7 सिरिंज, एक बड़ी टिन की पेटी, 4 बैडमिंटन रैकेट, 3 रिंग रबर और 11 बैटरी सेट भी जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है। संयुक्त सुरक्षा बलों की सतर्कता और लगातार सर्चिंग के चलते माओवादियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की जा रही है। इस कार्रवाई से नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button