99th Mann Ki Baat: पीएम मोदी कर रहे मन की बात, पढ़िए अब तक की बड़ी बातें

99th Mann Ki Baat:बढ़ते कोरोना केस के साथ ही मौसम के उतार-चढ़ाव और इससे होने वाले असर पर पीएम मोदी का फोकस रह सकता है।Updated: | Sun, 26 Mar 2023 11:09 AM (IST)
99th Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित करेंगे। यह मन की बात का 99वां संस्करण है। देश में बढ़ते कोरोना केस के साथ ही मौसम के उतार-चढ़ाव और इससे होने वाले असर पर पीएम मोदी का फोकस रह सकता है।
हर महीने के आखिरी रविवार को ऑल इंडिया रेडियो पर ‘मन की बात’ का प्रसारण होता है, जिसके जरिए पीएम मोदी देशवासियों से संवाद करते हैं। पिछले कार्यक्रम में पीएम मोदी ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की थी। साथ ही ‘एकता दिवस’ विशेष प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा भी की थी। ‘मन की बात’ का 100वां संस्करण 30 अप्रैल को पूरा होगा।null
एक बयान के अनुसार, भारत के परिवर्तन पर कार्यक्रम के प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आकाशवाणी 15 मार्च से एक अनूठा अभियान शुरू कर रहा है।
28को भाजपा के आवासीय परिसर, ऑडिटोरियम का उद्घाटन
इस बीच, खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को दिल्ली में भाजपा के आवासीय परिसर और ऑडिटोरियम (सभागार) का उद्घाटन करेंगे। संगठन के महामंत्री स्तर के नेताओं को भाजपा के लिए आवासीय परिसर में रहने की सुविधा होगी। प्रधानमंत्री 28 मार्च को भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दीनदयाल मार्ग पर दिल्ली प्रदेश भाजपा का कार्यालय बनाया जाएगा।



