Chhattisgarh

CG में  8 नक्सलियों ने किया सरेंडर : 4 ईनामी नक्सली भी शामिल,CM विष्णुदेव साय ने जताई खुशी

सुकमा, 03 जून 2024I सुकमा जिले में चार इनामी नक्सली सहित 8 नक्सलियों ने आज आत्म समर्पण किया है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में पोस्ट में कहा कि सुकमा जिले में सक्रिय 4 ईनामी नक्सलियों सहित 8 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने की सुखद खबर प्राप्त हुई है। सीएम ने आगे कहा कि हमारी सरकार की “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” एवं “नियद नेल्लानार योजना” से प्रभावित होकर नक्सली बंदूक छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहे हैं। जिनके पुनरुत्थान के लिए हमारी सरकार तत्पर है।



छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को आठ नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से चार के सिर पर कुल पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने आदिवासियों पर माओवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों और अमानवीय तथा खोखली माओवादी विचारधारा के प्रति निराशा व्यक्त की।

अधिकारी ने बताया कि वे राज्य सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और सुकमा पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘पूना नर्कोम’ ( नई सुबह, नई शुरुआत) से भी प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें कथित तौर पर सड़कें काटने, माओवादी पर्चे और पोस्टर लगाने एवं सुरक्षाकर्मियों की जानकारी प्राप्त करने और माओवादियों के लिए अवैध उगाही करने का काम सौंपा गया था।



आत्मसमर्पण करने वालों में से महिला नक्सली वेट्टी मासे (42) पर दो लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि तीन अन्य नक्सलियों सागर उर्फ देवा मडकम (31), पोडियाम नांदे (30) और सोढ़ी तुलसी (32) पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button