Chhattisgarh

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 63वीं बैठक संपन्न

रायपुर,28 दिसंबर 2023। मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 63वीं बैठक आयोजित की गई । रेलवे बोर्ड द्वारा जारी मानक कार्यसूची के अनुसार इस बैठक में जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के दौरान मंडल में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई ।

IMG 20231228 WA0014 768x512 1

सर्वप्रथम अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) श्री आशीष मिश्रा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि मंडल रेल प्रबंधक के कुशल नेतृत्व में रायपुर मंडल को गृह मंत्रालय का क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार प्राप्त हुआ है । इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं । विश्वास है कि आप सभी मंडल में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार की गति को ऐसे ही बनाए रखेंगे । हम अपने कार्यालयीन काम-काज में बड़ी आसानी से हिंदी का प्रयोग कर सकते हैं । रायपुर मंडल ‘क’ क्षेत्र में स्थित है अत: आप सबसे अनुरोध है कि आप सभी कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button