National

3 April, मेष, मिथुन समेत इन 5 राशि के नौकरी वालों की बढ़ेंगी जिम्मेदारियां और होगा लाभ, जानें अपनी आर्थिक स्थिति

Money Career Horoscope 3 April 2023, आर्थिक और करियर के मामले में सोमवार 3 अप्रैल का दिन कर्क और कुंभ राशि वालों के व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और संपत्ति से आय मे वृद्धि होगी। जबकि मकर राशि वाले आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। देखिए आपके लिए दिन नौकरी, व्यवसाय और रुपये पैसों के मामले में कैसा रहेगा।

Money Career Horoscope 3 April 2023, रविवार को 3 अप्रैल को आर्थिक और करियर राशिफल की बात करें तो चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। ग्रहों और सितारों के प्रभाव से मेष राशि वाले नौकरी पेशा जातकों के लिए उच्च पद के योग बन रहे हैं और तुला राशि वाले नौकरी पेशा वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जानिए ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय से मेष से मीन तक सभी राशियों के आर्थिक करियर राशिफल में दिन कैसा रहेगा।

राशि स्वामी आद्रा नक्षत्र के प्रथम चरण पर चल रहा है। सप्ताह के पहले दिन नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। बृहस्पति मीन राशि पर मार्गी होगा, इससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी और मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। सायंकाल में विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

वृषभ राशि वालों का सप्ताह के पहले दिन संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक कला संगीत का आनंद भी मिल सकता है।

मिथुन राशि वालों के लिए आज नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन व खान पान का स्तर बढ़ेगा, नए वस्त्र और उपहार के प्रति आपका रूझान घटेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में साझेदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें।

कर्क राशि वालों के लिए आज पश्चिम दिशा की राजकीय यात्रा का योग है। संतान सुख में वृद्धि तथा कहीं से वस्त्रादि का उपहार मिलेगा। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। सायंकाल से रात्रि तक अध्ययन, पठन-पाठन में मन लगेगा। रात्रि में शयन सुख की विशेषता रहेगी।

सिंह राशि वालों के घर में आज मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता व व्यस्तता रहेगी। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी पेशा जातकों की आज आमदनी बढ़ने और अकस्मात् बड़ी मात्रा में में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। आज राशि से सप्तम घर में कुंभ राशि का शनि मार्गी हो रहा है, पाचन क्रिया मंद और वायु विकार से शरीर कष्ट दे सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि वालों के कार्यक्षेत्र में सप्ताह के पहले दिन परिश्रम की अधिकता रहेगी और आय में यथोचित वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से भी आय होगी लेकिन क्रोध से बचें। संतान पक्ष से भी उच्च शिक्षा और शोधादि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। सायंकाल के समय संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है। रात्रि में भाइयों का सहयोग से पुरानी रंजिश समाप्त हो जाएगी।

तुला राशि वालों की इच्छा के विरूद्ध आज कोई ऐसा कार्य मिल सकता है, जिससे असहज महसूस कर सकते हैं। परिवार में सर्वत्र सुख शांति रहेगी और घर के बच्चों के करियर में उन्नति देख मन प्रसन्न होगा। अकस्मात घरेलू खर्च अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय धार्मिक साहित्य पढ़ने में रूचि बढ़ेगी। रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा।

राशि का स्वामी मंगल अष्टम में, मिथुन राशि का होकर शुक्र से दशम योग बन रहा है। माता का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। बहुत समय से अटक धन किसी महापुरूष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी पेशा जातकों के लिए सप्ताह के पहले दिन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि पर मंगल तथा वृष, राहु राज्य, मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि कर रहा है। तृतीय भाव में गुरु उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। आज आपके भाग्य का उदय, धन, कर्म, कीर्ति की वृद्धि, शत्रु चिंताओं का दमन प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता की प्राप्ति, हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोरथ सिद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और समाज में आपका सम्मान भी बढ़ेगा।

कुंभ राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय मे वृद्धि होगी। क्रोध से बचें, कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाएं। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में साझेदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मीन राशि वालों का आज का दिन मिश्रित फलकारक है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित होंगे। देश देशान्तर से शुभ समाचार मिलेंगे। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करना पड़े तो निश्चिंत होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button