Chhattisgarh

मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी नक्सली सहित 25 नक्सली ढेर

कांकेर। मतदान से ठीक तीन दिन पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मंगलवार को माड़ के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 25 नक्सलियों के मारे गये हैं जिनमें 25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर शंकर राव के मारे जाने की खबरें है। पुलिस ने 18 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये हैं,घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है। मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं जिन्हे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ल्लेती किया गया है उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के साथ सुरक्षाबल के साथ कांकेर जिले के  छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में हुई। जारी है, घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त फोर्स को भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, नक्सली कमांडर शंकर राव के इस मुठभेड़ में मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, छोटे बेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में उस समय गोलीबारी शुरू हुई जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. उन्होंने कहा कि गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button