Chhattisgarh
CG में गटर टैंक साफ करने उतरे 2 युवकों की मौत : रायपुर के अशोका बिरयानी सेंटर में काम करते थे दोनों युवक, गटर टैंक की सफाई करने उतरे थे युवक

रायपुर, 18 अप्रैल 2024
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अशोका बिरयानी लाभंडी के गटर टैंक की सफाई के लिए बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों को गटर में उतारा गया था, जो अज्ञात कारणो से गटर में फंस गए । बाद में प्रयास करके युवकों को गटर से निकाला गया और वी केयर हॉस्पिटल भेजा गया । डॉक्टरों ने युवकों को मृत घोषित कर दिया ।
मृतकों के नाम
डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी
नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर – जिला जांजगीर



