छत्तीसगढ़
Trending

बहन के घर जाने निकली महिला 3 बच्चों सहित गायब : 5 दिन बाद भी पता नहीं; समाज ने पुलिस पर उठाए सवाल

तखतपुर, 09 मई 2026। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक महिला अपने तीन नाबालिग बच्चों सहित रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी महिला और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सावाडबरा निवासी महिला 4 मई को अपने तीन बच्चों के साथ बहन के घर बिलासपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है और परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर महिला और बच्चों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर तखतपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पांच दिन गुजर जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से परिजनों के साथ-साथ समाज के लोगों में भी नाराजगी बढ़ने लगी है। इसी को लेकर कलार society के पदाधिकारी और समाज प्रमुख तखतपुर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी विवेक पांडेय को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।

समाज के लोगों ने पुलिस जांच की धीमी रफ्तार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद अब तक महिला और बच्चों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द खोजबीन तेज करने की मांग की है।

इधर थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि महिला और बच्चों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button