छत्तीसगढ़
Trending

कुत्ते को बचाने के प्रयास में पाली थाना पुलिस की स्कार्पियो पलटी : सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत, तीन आरक्षक घायल

कोरबा । पाली थाना पुलिस की टीम कानपुर से दुष्कर्म के आरोपी को लेकर लौट रही थी, जब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उनकी स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। घटना तब हुई जब तेज रफ्तार वाहन के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में सब इंस्पेक्टर विलायत अली (56) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन आरक्षक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल जीपीएम में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी संबंधित परिजनों को दे दी गई है। इस दुखद घटना से कोरबा पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button