छत्तीसगढ़
तरबूज के छिलके से निखरेगी त्वचा: गर्मी में ऐसे करें इस्तेमाल, स्किन रहेगी हाइड्रेट और ग्लोइंग

गर्मी के मौसम में जहां लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज का खूब सेवन करते हैं, वहीं अब इसका छिलका भी आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आमतौर पर फेंक दिए जाने वाले तरबूज के छिलके में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट, सॉफ्ट और फ्रेश बनाए रखने में मदद करते हैं।
नोएडा की ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया के अनुसार, अगर आप गर्मियों में ड्राईनेस, डलनेस या स्किन इरिटेशन जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो तरबूज के छिलके का इस्तेमाल एक आसान और नेचुरल उपाय हो सकता है।
ऐसे करें तरबूज के छिलके का इस्तेमाल
- डायरेक्ट मसाज: तरबूज के छिलके को हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और नमी बनी रहेगी।
- एलोवेरा के साथ: छिलके पर थोड़ा ताजा एलोवेरा जेल लगाकर चेहरे पर मसाज करें। इससे स्किन और ज्यादा हाइड्रेट होगी।
- कूलिंग थेरेपी: छिलके की पतली स्लाइस काटकर 10 मिनट फ्रीजर में रखें, फिर ठंडी स्लाइस से चेहरे की मसाज करें। इससे गर्मी में तुरंत राहत मिलती है।
क्या हैं फायदे?
- स्किन को नेचुरल तरीके से हाइड्रेट रखता है
- चेहरे को सॉफ्ट और मुलायम बनाता है
- गर्मी में होने वाली जलन और रूखापन कम करता है
जरूरी सावधानी
- हफ्ते में 2 बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें
- पहली बार उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
- किसी भी तरह की एलर्जी या समस्या होने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें
अगर आप भी इस गर्मी में अपनी त्वचा को नेचुरल ग्लो देना चाहती हैं, तो अब तरबूज के छिलकों को फेंकने के बजाय उनका सही इस्तेमाल करें।



