राष्ट्रीय
Trending

तमिलनाडु में विजय सरकार का शक्ति प्रदर्शन: फ्लोर टेस्ट में मिले 144 वोट, AIADMK में बगावत से बदले सियासी समीकरण

नई दिल्ली, 13 मई 2026// तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां अभिनेता-राजनेता C. Joseph Vijay की TVK सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। फ्लोर टेस्ट में सरकार के पक्ष में 144 वोट पड़े, जबकि विरोध में केवल 22 विधायक रहे। 5 विधायक मतदान से अनुपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष JCD Prabhakar ने विश्वास मत पारित होने की घोषणा की। फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML ने विजय सरकार को समर्थन दिया, जबकि मुख्य विपक्षी M. K. Stalin की DMK ने सदन से वॉकआउट कर मतदान का बहिष्कार किया। वहीं Bharatiya Janata Party ने तटस्थ रहने का फैसला लिया।

फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री विजय ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इसी दौरान AIADMK के भीतर खुलकर बगावत सामने आई। पार्टी के वरिष्ठ नेता S. P. Velumani और उनके समर्थक विधायकों ने विजय सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया, जबकि पार्टी प्रमुख Edappadi K. Palaniswami गुट ने इसका विरोध किया।

सूत्रों के मुताबिक AIADMK के करीब 30 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर सरकार का समर्थन किया। पलानीस्वामी गुट ने बागी विधायकों पर दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं।

सत्ताधारी TVK के कुल 107 विधायक हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 5 विधायक और वामदलों समेत अन्य सहयोगी दलों का समर्थन भी सरकार को मिला। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के चलते TVK विधायक आर. श्रीनिवासन वोटिंग में हिस्सा नहीं ले सके।

तमिलनाडु में विजय सरकार के फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद अब AIADMK के भीतर बढ़ती टूट और विपक्षी राजनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button